TOP NEWS

राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - विवेकानंद संदेश यात्रा में महाविद्यालय छात्राएं हुई शामिल - ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रूको’ का संदेश दिया

श्रीगंगानगर - विवेकानंद संदेश यात्रा में महाविद्यालय छात्राएं हुई शामिल - ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रूको’ का संदेश दिया




श्रीगंगानगर : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से निकाली जा रही विवेकानंद संदेश यात्रा के श्रीगंगानगर पहुंचने पर निकाली गई शोभा यात्रा में आज श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय की छात्रायें देश का झंडा लिए शामिल हुई। हाथ में तिरंगा लिए स्वामी विवेकानंद तथा भारत माता का जयकारे लगाते हुए चल रही छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव नरेश जैन ने बताया कि इसके साथ-साथ श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। 


गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी केंद्र के 50 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के 33 जिलों में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यात्रा में शामिल श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद का अमर संदेश ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रूको’ जन-जन को दिया गया। महाविद्यालय स्टाफ द्वारा छात्राओं का नेतृत्व किया गया तथा स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से अवगत कराया गया। विवेकानंद संदेश यात्रा में शामिल होकर छात्राओं ने अत्यंत गौरव की अनुभूति की तथा इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ