TOP NEWS

राजस्थान समाचार :श्रीगंगानगर - थल सेना दिवस को समर्पित काव्य गोष्ठी में कवियों ने कविताओं द्वारा समां बांधा



श्रीगंगानगर :  थल सेना दिवस को समर्पित गंगानगर कला मंच की काव्य गोष्ठी आज गगन पथ जवाहरनगर स्थित श्री अरोड़वंश पब्लिक स्कूल मेंं विजय कुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पंकज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रेम बंसल व शिव जालान थे। सर्वप्रथम अतिथियों एवं पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। गंगानगर कला मंच अध्यक्ष मनीराम सेतिया ने समस्त अतिथियों, पदाधिकारियों व सदस्यों एवं साहित्यकारों व साहित्यप्रेमियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा थल सेना दिवस की शुभकामनाएं दी।    


गुलाब रानी की ‘करेंगे कोशिश तो नतीजे भी निकलेंगे...’ कविता से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सुरजन सिंह रंगीला ने पंजाबी गीत सुनाया। नन्हीं बेबी दिशा जसानी ने देशभक्ति गीत पेश किया। कार्यक्रम में साहित्यकार सुमन आहुजा, राजकुमार मिड्ढा, वीना जसानी, जोगा भागसरिया, वीरेन्द्र खुराना, रामचन्द गडई, सुशीला रानी, नत्थूराम वर्मा, सतीश कालड़ा, हरइकबाल सिंह, राजकुमार सिंगल, प्रो. आशाराम भार्गव, बनवारीलाल ‘बन्नी’, सुषमा गुप्ता, महेश गहलोत, मदन अरोड़ा, राजेश बेदी, नितेश बंसल तथा महासचिव ऋतु सिंह ने कविता प्रस्तुत कर अद्भुत समां बांधा। डॉ. अरूण शैहरिया, दौलतराम अनपढ़, सतपाल जोईया, अरूण उर्मेश, इजहार गंगानगरी व डॉ. संदेश त्यागी ने गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कर्नल पंकज सिंह ने सैनिकों के जज्बे को सलाम किया तथा कविता द्वारा अपने भाव व्यक्त किये। 


मंच पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें फूलमालायें पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेम बंसल तथा राष्ट्रीय कला मंदिर सचिव शिव जालान ने भी प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। विजय कुमार गोयल ने सभी साहित्यकारों की कविताओं की सराहना करते हुए, सबको मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। सफल मंंच सचालन अरूण उर्मेश ने किया। कार्यक्रम के अंत में गंगानगर कला मंच अध्यक्ष मनीराम सेतिया ने कविता पेश की तथा सफल आयोजन के लिए समस्त अतिथियों, साहित्यकारों व साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ