TOP NEWS

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करवाने की माँग की,सम्भागीय अध्यक्ष राजन जेदिया का किया जोरदार अभिनंदन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करवाने की माँग की,सम्भागीय अध्यक्ष राजन जेदिया का किया जोरदार अभिनंदन







श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के सम्भागीय अध्यक्ष राजन जेदिया के श्रीगंगानगर पधारने पर संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज पार्षद बंटी वाल्मीकि तथा अध्यक्ष महेन्द्र काली के नेतृत्व में उनका जोरदार अभिनंदन-सम्मान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सुमाली ने बताया कि नगर परिषद स्थित सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सम्भागीय अध्यक्ष को फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया गया। 


ad


इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में की गई 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करवाने की माँग की गई। इसके साथ-साथ सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने तथा अस्थाई सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने की भी माँग की गई


अपनी न्यूज़ देखने के लिए र भारत के फेसबुक पेज को फॉलो करे


Follow R Bharat's Facebook page to see your news

click this link । 





इस पर सम्भागीय अध्यक्ष राजन जेदिया ने राज्य सरकार को अवगत करवाकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र काली, पार्षद बंटी वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चांवरिया, अशोक सुमाली, श्रवण सारसर, सम्राट रोहतकिया, देव चौहान, सुनील घुस्सर, रामनिवास पिहाल, रामनिवास पहलवान, अनिल सारवान, संदीप चौहान, पंकज पहलवान सहित संगठन पदाधिकारी एवं सदस्य सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ