TOP NEWS

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (राज.) के अशोक चाँदगोठिया नगर महामंत्री नियुक्त



श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (राज.) के नगर महामंत्री पद पर समाजसेवी अशोक चाँदगोठिया को नियुक्त किया गया है। नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल द्वारा अग्रवाल समाज के प्रति निष्ठा, समर्पण भावना एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर अशोक चाँदगोठिया को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (राज.) नगर महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। 





नवनियुक्त नगर महामंत्री अशोक चाँदगोठिया ने सतगुरु का शुकराना करते हुए राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष सराफ, राष्ट्रीय महामंत्री सीए विजय गर्ग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु भूत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सुनील जैन, संभागीय अध्यक्ष डॉ. आर.के. राजवंशी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम बंसल, नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पद की गरिमा को बनाए रखने एवं समाज से समानता का व्यवहार कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का विश्वास दिलाया है। गौरतलब है कि अशोक चाँदगोठिया विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं तथा समाज के सर्वांगीण उत्थान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।  



======================================================================



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ