TOP NEWS

श्रीगंगानगर :- नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस मनाया गया - बहुदिव्यांग बच्चों के लिए दानदाता द्वारा व्हीलचेयर भेंट की गई

नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस मनाया गया - बहुदिव्यांग बच्चों के लिए दानदाता द्वारा व्हीलचेयर भेंट की गई




श्रीगंगानगर : नवचेतना सोसायटी द्वारा संचालित नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान व सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एज्युकेशन एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आज अन्तर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस मनाया गया। विद्युत कॉलोनी स्थित नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में बहुदिव्यांग बच्चों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं द्वारा अदभुत समां बांधा। 


ad



कोषाध्यक्ष विनोद सहारण ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्थान के नियमित दानदाता कृष्णलाल पुन्यानी द्वारा सपरिवार संस्थान में पधार कर नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के बहुदिव्यांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर भेंट की गई एवं बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट का वितरण किया गया। उपाध्यक्ष ओम बवेजा ने बताया कि इसी कड़ी में संस्थान के नियमित दानदाता स. सुरेंद्रपाल एवं अनूप चांगिया भी सपरिवार कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा बच्चों व स्टाफ सदस्यों को फु्रटी वितरित की। सचिव रंजय कुमार सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।





इस अवसर पर नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के बहुदिव्यांग बच्चे, प्रशिक्षणार्थी, स्टाफ सदस्य, अभिभावक, पदाधिकारीगण एवं नियमित दानदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए कोषाध्यक्ष विनोद सहारण ने समस्त दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं, स्टाफ सदस्यों एवं बहुदिव्यांग बच्चों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ