TOP NEWS

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र,बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र,बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक का आयोजन



श्रीगंगानगर: भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत परनामी मंदिर शक्ति केन्द्र में मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने बूथ सशक्तिकरण व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें  


ad


उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बूथ विस्तारक अभियान तहत अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बूथ कमेटी विधानसभा प्रभारी शिव स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की बड़ी जीत का श्रेय पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति को दिया था और यही पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समिति इस वर्ष होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में हमारी ताकत बनेगी। इस मौके पर भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर मोहित शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 


ad


इस अवसर पर बूथ कमेटी विधानसभा प्रभारी शिव स्वामी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, राजा बर्बरीक, ओमप्रकाश गंगानगर, हितेश पाहवा, मनीष बंसल, बंटी पाहुजा, रवि चौहान, भीष्मदेव लाटा, मोहित शर्मा, चन्दूलाल, शिवकुमार, सुनील कुमार सहित भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ