TOP NEWS

श्रीगंगानगर - सारस्वत ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथग्रहण समारोह रविवार को

सारस्वत ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथग्रहण समारोह रविवार को



श्रीगंगानगर : सारस्वत ब्राह्मण सभा, श्रीगंगानगर की कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथग्रहण समारोह 5 मार्च, रविवार को सांय 3 बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंचायती धर्मशाला में आयोजित किया गया है। 


ad

निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कपिल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सारस्वत ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश शर्मा द्वारा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों तथा सदस्यों से विचार-विमर्श के पश्चात् सारस्वत ब्राह्मण सभा की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। तत्पश्चात् चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेन्द्र पाराशर तथा सहायक चुनाव अधिकारी अशोक अवस्थी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जोशी एवं नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथग्रहण करवाई जाएगी। 

  
ad

ad
                  






निवर्तमान अध्यक्ष मनोज शर्मा तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश शर्मा द्वारा सारस्वत ब्राह्मण सभा के समस्त सदस्यों तथा समाजबंधुओं से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।


ad


                                           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ