TOP NEWS

श्रीगंगानगर : महिला कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया , कीमतों में कमी करके एवं महंगाई पर अंकुश लगाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए , कमला बिश्नोई


 
ad

श्रीगंगानगर : महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्षद कमला बिश्नोई के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेसजन ने घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमतों में की गई बढ़ौतरी के खिलाफ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ जिला कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र कौर टूरना ने रसोई गैस सिलेंडर को अपने सिर पर उठाकर भगतसिंह चौक से जिला कलेक्ट्रेट के गेट तक पैदल मार्च निकाला।



ad


महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष राजविंदर अरोड़ा तथा रायसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष कंचन डागला ने बताया कि आए दिन रसोई गैस के दाम बढ़ा कर मोदी सरकार आमजन का जीना मुश्किल कर रही है। महिलाएं घर पर रसोई गैस की जगह वापिस लकडिय़ों के चूल्हे द्वारा भोजन बनाकर परिवार का गुजारा करने के लिए मजबूर हो रही हैं।

ad



महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी तथा दूसरे देशों से सस्ता तेल मिलने के बावजूद उसका फायदा आमजन को नहीं दिया जा रहा है। श्रीगंगानगर में गैस सिलेण्डर 1136 रूपये में मिल रहा है। महंगाई के दौर में गैस सिलेण्डर की आसमान छूती कीमतों ने आमजन को बेहाल कर दिया है। 


ad

आमजन बड़ी मुश्किल से खून-पसीना बहाकर मजदूरी, व्यापार व नौकरी करके कुछ राशि एकत्रित करता है तथा वह गैस सिलेण्डर भरवाने में ही खर्च हो जाती है। इससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। आक्रोशित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा गैस सिलेण्डर व पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करके एवं महंगाई पर अंकुश लगाकर आमजन को राहत प्रदान करने की माँग की।  




इस अवसर पर पार्षद रमेश शर्मा, पार्षद प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद कश्मीरी लाल इंदौरा, प्रेम भाटिया, युवा नेता नवाब खान, सोहन लाल नायक, अमरचंद डागला, बहादर शर्मा, लाहोटीजी, सोहनलाल वर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, वेदप्रकाश सोनी, आशा खुराना, परमेश्वरी देवी नायक, राधा नायक, चंद्रावली नायक, कलावती देवी, पुष्पा देवी, राज रानी, जसवीर कौर, कृष्णा देवी, आरती देवी, जयकौरी, लीला देवी, मनीषा देवी, मोनू, विमला देवी, आशा रानी, शुगना देवी सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता व कांग्रेसजन उपस्थित थे।



                                



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ