TOP NEWS

किसान सम्मेलन 5 अप्रैल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा करेंगे सम्बोधित


श्रीगंगानगर: भाजपा किसान मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा 5 अप्रैल, शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 

जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में 5 अप्रैल, शुक्रवार को प्रात: 11 बजे नई धानमण्डी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित किसान सम्मेलन के मुख्य वक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे 

तथा किसानों सहित जन-जन से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाकर विकसित भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सफल आयोजन के लिए उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने श्रीगंगानगर क्षेत्र के समस्त किसानों, किसान मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 5 अप्रैल, शुक्रवार को प्रातः: 11 बजे नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ