TOP NEWS

मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

  • मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
  • मोनिका अग्रवाल अध्यक्ष, पलक बंसल सचिव तथा शर्मिला माहेश्वरी कोषाध्यक्ष बनी



श्रीगंगानगर : मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा श्रीगंगानगर की सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 

अध्यक्ष सरोज घोड़ेला ने बताया कि नारी चेतना शाखा की वार्षिक चुनाव सम्बन्धी आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए नवगठित कार्यकारिणी में मोनिका अग्रवाल को अध्यक्ष, पलक बंसल को सचिव तथा शर्मिला माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस पर समस्त सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालायें पहनाकर शुभकामनाएं दी। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल, 2024 से प्रारम्भ होगा।


नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सचिव पलक बंसल तथा कोषाध्यक्ष शर्मिला माहेश्वरी ने नारी चेतना शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन एवं समाज हित में सकारात्मक भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर अध्यक्ष सरोज घोड़ेला, पूर्व अध्यक्ष एकता मालपानी, सविता जैन व प्रिया बिड़ला, बबीता लखोटिया, ममता बगडिय़ा, अनिता गुप्ता, मीनू खेमका, हेमा गर्ग, दिव्या गुप्ता, प्रेक्षा बोरड़ सहित मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ