TOP NEWS

श्रीगंगानगर युवा कांग्रेस ने सडक़ निर्माण की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन , जिलाध्यक्ष करण सहारण के नेतृत्व में हुई संघर्ष की जीत

  • युवा कांग्रेस ने सडक़ निर्माण की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
  • जिलाध्यक्ष करण सहारण के नेतृत्व में हुई संघर्ष की जीत
  • प्रशासन द्वारा 8 दिवस में सडक़ निर्माण के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया



श्रीगंगानगर : तीन पुली से दुल्लापुर कैरी वाया मोहनपुरा, मदेरां सडक़ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर 16 मार्च, शनिवार को भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट करण सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा तीन पुली पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया गया।
दिनभर चले धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण सहारण ने कहा कि उपरोक्त सडक़ से श्रीगंगानगर एवं सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का नित्यप्रति आना-जाना लगा रहता है। यह सडक़ सादुलशहर व श्रीगंगानगर विधानसभा के विभिन्न गांवों को जोड़ती है। 

यह सडक़ अत्यन्त जर्जर हो चुकी है, लेकिन लम्बे समय से इस जर्जर सडक़ का निर्माण नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवसियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है तथा इस सडक़ से अपनी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। इस सम्बन्ध में पहले भी प्रशासन को अनेकों बार ज्ञापन सौंपकर सड़क़ निर्माण का आग्रह किया गया है, लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद सड़क़ निर्माण नहीं होने से युवा कांग्रेस एवं क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।


जिलाध्यक्ष करण सहारण ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस सडक़ का निर्माण पूर्व में चालू भी कर दिया गया था, जिसके तहत सडक़ को खोद कर मिट्टी की भर्ती कर दी गई थी। लेकिन इसके तुरन्त बाद अचानक सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण आने-जाने वाले वाहनों से दिनभर मिट्टी उडऩे से वाहन चालकों एवं क्षेत्रवासियों को सांस सम्बन्धी बीमारियां होने की भी आशंका बनी हुई है तथा हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।


युवा कांग्रेस के धरने के बाद प्रशासन हरकत में आया तथा शाम को प्रशासन द्वारा 8 दिन के अंदर-अंदर इस सडक़ का निर्माण शुरू करने का लिखित आश्वासन देने पर, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने इसे जिलाध्यक्ष करण सहारण के नेतृत्व में संघर्ष की जीत बताते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष करण सहारण, अजय बिश्नोई, बॉबी बराड़ मोहनपुरा, सुखप्रीत सिंह सदस्य जिला परिषद्, कार्तिक तिवाड़ी, राजविन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर, हेमंत रासरानियां, नवाब खान, 


हिमांशु सिसोदिया, रजनीश स्वामी, करणी राव, बिट्टु प्रधान, बेअंत बराड़ सरपंच, पवनदीप सिंह सरपंच, सुदेश बिश्नोई, नवरतन, मोनू दायमा, तरूण बंसल, शशि कालेरा, योगेश लुहानीवाल, अनुज साहू, प्रमोद थोरी, सुधीर झाझडि़य़ा, मांगीलाल, राकेश पटीर, मुरली गोदारा, हनुमंत सहारण, केपी चहल, राकेश भाम्भू पंच 4 जैड, जग्गा चहल, मनिन्दर चहल सहित बड़़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे। 

                                                                       NGO                                                                       

हिंदुस्तान टाइम्, गंगानगर टाइम्, समाचार ने मिलकर यह एनजीओ शुरू किया है, आप सभी इस मुहिम से जुड़ें। / यह महत्वपूर्ण है कि हमारी मदद किसी की आत्मा को ठेस पहुँचाए बिना रहे। हम सोशल मीडिया पर किसी गरीब व्यक्ति को अपनी मदद दिखाने के लिए बाध्य महसूस नहीं करते हैं। अगर आप बिना किसी की गरीबी और मजबूरी का मजाक बनाए उसकी मदद करना चाहते है तो जुड़े


क्या किसी गरीब की मदद करते हुए उसकी  फोटो सोशल मीडिया पर लगाना और उसका मजाक बनाना ही समाज सेवा है तो दोस्तों ऐसा काम हम नहीं करते / और अगर आप भी दिखावा किये बिना किसी की मदद करना चाहते है तो जुड़े हमारे साथ


। अब आपकी बारी है हमसे जुड़ने की, आज हमारे चैनल ने एक अपील की है आप सुब , ‘’ हमारा पर्यास फाउंडेशन NGO ‘ , से जुड़े आज और मेरे साथ इस मुहीम को आगे बढ़ाये।





                                                                                                                                                                   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ