TOP NEWS

श्रीगंगानगर, भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक दी

नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक दी


श्रीगंगानगर, 30 मार्च 2024: भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ के नेतृत्व में श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए तूफानी जनसम्पर्क किया। 
कार्यकर्ताओं की विभिन्न टीमों ने वार्ड नं. 49 में मण्डल महामंत्री मंगलचंद डाल, मण्डल उपाध्यक्ष श्याम सोनी, मण्डल मंत्री दीपक नागौरी व चन्द्रप्रकाश अरोड़ा, बूथ अध्यक्ष हरीश भाटिया, ध्रुव जिंदल एवं वार्ड नं. 45 में पूर्व पार्षद बालकृष्ण कुलचानियां, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कपिल सिंधी, मंडल मंत्री चंदन सोनी, बूथ अध्यक्ष गोविंद सोनी, गंगाराम बंसल तथा वार्ड नं. 41 में जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, पार्षद प्रेम घोड़ेला, पार्षद प्रेम स्वामी, तेजकरण बेनीवाल, सम्पत्त सारस्वत, इंद्राज पूनिया, 
राजकुमार गुप्ता, राजेन्द्र तायल, मनोहरलाल चलाना, दलीप सुथार, गौरव गर्ग, बलवीर घोड़ेला, महेन्द्र घोड़ेला, सोहनलाल, राज जुनेजा, विनोद गांधी, दयाराम बेलान, देवीलाल बेलान, सुधीर बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक दी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को रिकॉर्डतोड़ मतों से विजयी बनाकर लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। सभी वार्डों में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का पूर्ण विश्वास दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ