TOP NEWS

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती अंजू सैनी का किया अभिनंदन

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा ने नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती अंजू सैनी का किया अभिनंदन
  • प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह




श्रीगंगानगर, 19 मार्च 2024: भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर द्वारा ओबीसी मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती अंजू सैनी का स्वागत-अभिनंदन किया गया। 
जिला महामंत्री सुशील वर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीमती अंजू सैनी को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी के नेतृत्व में श्रीमती अंजू सैनी को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मान किया एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीगंगानगर को प्रतिनिधित्व प्रदान करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी, जिला महामंत्री सुशील वर्मा, जिला मंत्री सुरजीत ओड, सुरेंद्र बिश्नोई, मांगी राज बायड़, मंडल अध्यक्ष कपिल सिन्धी, भूप डामा, विनोद स्वामी, गगन स्वामी सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ