TOP NEWS

श्रीगंगानगर, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति ने चंदन तिलक व इत्र लगाकर खेली होली

सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति ने चंदन तिलक व इत्र लगाकर खेली होली
आमसभा की मासिक बैठक सम्पन्न  


श्रीगंगानगर : सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति, श्रीगंगानगर की आमसभा की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन समारोह अध्यक्ष अर्जुन देव वधवा की अध्यक्षता में सुखाडिय़ा पार्क स्थित समिति कार्यालय में आयोजित किया गया। ईश्वरीय वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। 
सचिव हरपाल सिंह ने गत माह हुए रजत जयंती समारोह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के चंदन तिलक व इत्र लगाकर फूलों की होली खेली एवं जल संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सुशील कुमार बिश्नोई द्वारा स्मारिका का वितरण किया गया। नये सदस्य रामेश्वर दयाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मार्च माह में जन्मदिवस वाले सदस्य रामलाल जान्दू, एसपी आहूजा, डॉ. पी.एस. चौधरी, सी.एल छाबड़ा, संतोख सिंह, इंजि. एस.एस. पेंसिया, जी.एस. बंसल, ए.एन. शर्मा, इंजि. जे.सी. यादव, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, स. राजेंद्र पाल सिंह, सुशील बिश्नोई, इंजि. एस.एस. मान का उपहार भेट कर सम्मान किया गया। 
इस कार्यक्रम में वी.एस नैन, अश्विनी कुमार, राजेंद्र पाल सिंह ने होली गीतों पर सबको नाचने के लिए मजबूर कर दिया। तुलसी म्युजिशियन पंजाबी ग्रुप ने गीत एवं मनीराम सेतिया गजल प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। सुरेंद्र शर्मा ने फोटोग्राफी की एवं के.के. गांधी द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति, श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



\






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ