TOP NEWS

श्रीगंगानगर भागवत कथा में छप्पन भोग लगाया



श्रीगंगानगर,16 मार्च। जवाहरनगर के वार्ड नंबर 48 के  सेक्टर नंबर 5 में अशोक उद्यान में मोहल्ला सुधार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पांचवें दिन  कथावाचक प. पू. अनंतश्री विभूषित महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 डॉ. स्वामी शिव चैतन्य सरस्वती ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया। 


भगवानश्री को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया।सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।अत्यंत श्रद्धा और उल्लास से आयोजित इस भव्य श्रीमदभागवत कथा श्रवण करने के लिए भीड़ बढ़ रही है। 17 मार्च तक अशोक उद्यान में रोजाना दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक डॉ. स्वामी शिव चैतन्य सरस्वती द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का समापन  17 मार्च होगा। अगले दिन 18 मार्च प्रातः 8:15 बजे पूर्णाहुति तथा हवन यज्ञ होगा। इसके बाद 11:15 बजे से अटूट भंडारा चलेगा। कथा आयोजन में सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा, पवन शर्मा, अरुण गौड़ सेवाएं दे रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ