TOP NEWS

भारत विकास परिषद उत्तर प्रान्त के वार्षिक चुनाव में मुख्य शाखा श्रीगंगानगर के पदाधिकारी व सदस्य हुए शामिल

भारत विकास परिषद उत्तर प्रान्त के वार्षिक चुनाव में मुख्य शाखा श्रीगंगानगर के पदाधिकारी व सदस्य हुए शामिल



श्रीगंगानगर, 18 मार्च 2024: भारत विकास परिषद, उत्तर प्रांत के प्रांतीय वार्षिक चुनाव माँ करणी की पावन भूमि देशनोक, बीकानेर में विधिवत रूप से सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। माँ भारती और युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला और दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रांत की लगभग सभी शाखाएं शामिल हुईं।

भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा के निर्देशानुसार मुख्य शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस चुनावी मीटिंग में हिस्सा लिया तथा सर्वसम्मति से चुनी गई नई प्रांतीय कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर के सचिव रघुवीर शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रांत की नवगठित कार्यकारिणी में प्रांतीय अध्यक्ष रितेश अरोड़ा, महासचिव विश्वबंधु गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष मलानी वर्ष 2024-25 के लिए सर्वसम्मति से चुने गए है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर से राजेन्द्र चावला, राजेन्द्र शर्मा, परमजीत दावड़ा, महेन्द्र सिडाना, विनोद अग्रवाल, रघुवीर शर्मा, सुभाष भाटिया, रामनिवास वर्मा, सोमेश बंसल एवं राजकुमार चुघ की गरिमामयी उपस्थिति रही। नई प्रांतीय कार्यकारिणी ने सबका आभार व्यक्त किया तथा सभी सदस्यों को माँ करणी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात् कार्यक्रम का विर्सजन किया गया। तत्पश्चात् सभी ने सहभोज ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ