TOP NEWS

श्रीगंगानगर : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सदस्यों ने फूलों से खेली होली

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सदस्यों ने फूलों से खेली होली , शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की



श्रीगंगानगर, 23 मार्च 2024: वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, श्रीगंगानगर द्वारा शनिवार को एल ब्लॉक स्थित हनुमान मन्दिर में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलदेव कृष्ण नागपाल, विशिष्ट अतिथि प्रो. पी.सी. आचार्य, डॉ. ओ.पी. गोयल, सतपाल चराया, मदनलाल जोशी, एम.एल. जैन, जगीरचंद फरमा, इंजी. बलजीत राणा, रमेश ठकराल, कुन्दनलाल मिड्ढा व मनीराम सेतिया थे तथा अध्यक्षता सूरजभान सरदाना ने की।

सचिव डॉ. सी.एल. गोरखा ने बताया कि सर्वप्रथम राम-नाम का जाप कर होली पर्व की सबको शुभकामनाएं दी गई। प्रो. पी.सी. आचार्य ने होली पर्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। सुरजन सिंह रंगीला ने पंजाबी गीत द्वारा होली की बधाई दी। डॉ. ओ.पी. गोयल ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। चांद खुराना ने होली पर विशेष हास्य कविता सुनाकर खूब तालियां बटोरी। मनीराम सेतिया ने कविता द्वारा होली प्रेमपूर्वक मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मदनलाल जोशी, मदन अरोड़ा, सतपाल चराया, एम.एल. जैन, अशोक किंगर, रमेश सिंगल, इन्द्रजीत चौधरी, इंजी. बलजीत सिंह राणा, केवल बवेजा ने होली के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर कुन्दनलाल मिड्ढा, पी.सी. गर्ग, पुरुषोत्तम नागपाल, विजय कुमार अरोड़ा, इन्द्रभूषण चावला, मिलखराज नागपाल, परमानंद छाबड़ा, रमेश ठकराल, सुरजीत ग्रेवाल, रजनीश नागपाल, मांगूराम जसूजा, डॉ. सी.एल. गोरखा आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने जल बचत का नारा देते हुए उत्साहपूर्वक फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के दौरान निर्णय लिया गया कि समिति की प्रत्येक दो माह में एक बैठक आवश्यक रूप से आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष सूरजभान सरदाना ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है तथा मिल-जुलकर मनाने से आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना प्रगाढ़ होती है। संरक्षक बलदेव कृष्ण नागपाल ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मनीराम सेतिया ने किया।  

कार्यक्रम के अन्त में शहीद दिवस पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ