TOP NEWS

श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान के साथ किया डोर-टू-डोर जनसम्पर्क

नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र ने किया चुनाव प्रचार अभियान का जोरदार आगाज



श्रीगंगानगर, 29 मार्च 2024: भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर ने श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ के नेतृत्व में चुनाव प्रचार अभियान का जोरदार आगाज किया। 
जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल, विधायक जयदीप बिहाणी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़़ व सुशील अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष श्याम धारीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़़, सभापति गगनदीप कौर पाण्डे, महेश पेड़ीवाल, रतन गणेशगढिय़ा, अंजू सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना के साथ जिला व मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बीरबल चौक, बापू नगर, गुरूनानक नगर, इन्द्रा कॉलोनी, कुम्हार मौहल्ला, वाल्मीकि बस्ती आदि क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सघन जनसम्पर्क किया तथा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को रिकॉर्डतोड़ मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने का आह्वान किया। सभी जगह मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद लक्की दावड़़ा, पार्षद कृष्ण चौहान, पार्षद बाबूलाल निर्वाण, पार्षद हेमंत पाहुजा, पार्षद कमल चराया, पार्षद प्रहलाद सोनी, पार्षद संजय बिश्नोई, पूर्व पार्षद अभिषेक दाधीच, हनुमान गोयल, किशोरी सिवान, नंदकिशोर खन्ना, कृष्ण रेगर, विजय सांखला, मनोज आसेरी, मण्डल महामंत्री मंगलचंद डाल, अरविंद जाटव, ओमप्रकाश गर्ग, श्याम सोनी, दीपक नागौरी, विक्रम पुरी, शंकर शर्मा, कपिल सिंधी, सचिन पचेरवाल, सुखविन्द्र कौर, जितेन्द्र चौहान, अमित पंवार, पूर्व पार्षद शिवलाल सैन, रवि चौहान, सुभाष गहलोत, विनोद मौर्य, सुषमा बत्तरा, राजकुमार जोग, आशा राम डाबी, केदार आसेरी, चन्द्रपाल वर्मा, रिंकू सिंह, मोहन सिंह, राजेश रेगर, विजय जोग, भीष्म देव लाटा, आर्यन भारती, रवि जोईया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ