TOP NEWS

भीमराज ढुंढाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक मुख्य संगठक नियुक्त

 भीमराज ढुंढाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक मुख्य संगठक नियुक्त

- सेवादल कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों में भारी उत्साह


श्रीगंगानगर, 28 मार्च 2024: कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भीमराज ढुंंढाड़ा को श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस सेवादल का कार्यवाहक मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत की अनुशंषा पर संगठन के प्रति गहरी रूचि एवं सक्रियता को देखते हुए भीमराज ढुंढाड़ा को कार्यवाहक मुख्य संगठक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
नवनियुक्त कार्यवाहक मुख्य संगठक भीमराज ढुंढाड़़ा ने कार्यवाहक मुख्य संगठक नियुक्त करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, सूरतगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री डुंगरराम गेदर, रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक, करणपुर विधायक स. रूपेन्द्र सिंह कुन्नर, सादुलशहर पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर कार्य करते हुए 
श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को ऐतिहासिक मतों से विजयश्री दिलाने का काम सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा तथा सक्रियतापूर्वक कांग्रेस की रीति-नीति का जन-जन तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने माननीय कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवादल संगठन को मजबूती प्रदान कर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का विश्वास दिलाया है।

गौरतलब है कि भीमराज ढुंढाड़ा पूर्व में एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव, जिला कांग्रेस सेवादल में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश से विजयी होकर कांग्रेस पार्टी केन्द्र में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ