TOP NEWS

श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए निभाई जाएगी अग्रणी भूमिका

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा प्रभारियों की घोषणा
श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए निभाई जाएगी अग्रणी भूमिका


श्रीगंगानगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में भाजपा का परचम फहराने के लिए श्रीगंगानगर जिले में विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई है। 
जिला महामंत्री अमन सहारण ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईश्वजीत सिंह अवि दानेवालिया द्वारा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करने के लिए श्रीगंगानगर जिले की सभी 6 विधानसभाओं मे विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ईश्वजीत सिंह अवि दानेवालिया द्वारा श्रीगंगानगर विधानसभा प्रभारी राजीव शर्मा व गौरव डोडा, श्रीकरणपुर विधानसभा प्रभारी अमन सहारण व अमर सिंह मण्डा, रायसिंहनगर विधानसभा प्रभारी विनोद शर्मा व सतवीर खख, सादुलशहर विधानसभा प्रभारी अनुराग बराड़ व निशांत शर्मा, सूरतगढ़़ विधानसभा प्रभारी राहुल सहारण व मयंक विशिष्ट को बनाया गया है।

नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में सक्रियतापूर्वक प्रचार करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के गत 10 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए लगातार तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया गया है। नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ईश्वजीत सिंह अवि दानेवालिया का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का विश्वास दिलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ