TOP NEWS

Gurukul Kanya Ashram Fatuhi : गुरुकुल कन्या आश्रम फतूही के स्थापना दिवस एवं शहीद दिवस पर 22 मार्च को होंगे अनेक कार्यक्रम

\
श्रीगंगानगर, 20 मार्च 2024: गुरुकुल कन्या विद्यालय, फतूही के तत्वावधान में शहीद दिवस एवं विद्यालय का स्थापना दिवस 22 मार्च, शुक्रवार को प्रात: 9.15 बजे गुरुकुल आश्रम फतूही के संस्थापक महाराज सुखानन्द स्वामी जी के सानिध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी तथा सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सुखानंद करेंगे। अबोहर से पधारे रणवीर प्रसाद परसिजा प्रवचन देंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से भादरा से योगी अवतार नाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।


स्वामी सुखानन्द ने बताया कि गुरुकुल फतूही आश्रम में 22 मार्च, शुक्रवार को गुरुकुल आश्रम के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहीदी दिवस भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में फतूही के आस-पास के गांवों से एवं श्रीगंगानगर शहर सहित जिले भर से समाजसेवी व प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।
इस अवसर पर स्टील मैन ऑफ इंडिया 12 बार विश्व विख्यात जेसीआई इंडिया ब्रांड एंबेसडर पहलवान विजेन्द्र सिंह (हरियाणा) के द्वारा कानों से गाड़ी खींचना, दांतों से 70/80 किलो वजन को उठाना, छाती के ऊपर से गाड़ी उतरवाना आदि हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। इसके साथ-साथ गुरुकुल कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा योग क्रियाएं व देशभक्ति गीतों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा शहीद दिवस पर विचार व्यक्त किए जाएंगे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाजसेवी रामेश्वर खोथ, सोहनलाल सिंगाठिया, सुशील सहगल, मनीराम सेतिया, विजय गोयल, डॉ. ओ.पी. गोयल, बाबूलाल नारंग, श्रीमती रेशमा सिहाग, लाभचन्द आर्य, जगीरचंद फरमा, कृष्ण राहड़, रविकांत सिहाग, इंद्राज सिहाग, सुभाष सिहाग सहित सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। स्वामी सुखानन्द महाराज ने गुरुकुल कन्या विद्यालय, फतूही से जुड़े समस्त सज्जनों से 22 मार्च, शुक्रवार को प्रात: 9.15 बजे आयोजित शहीद दिवस एवं विद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ