TOP NEWS

Lok Sabha Elections 2024, श्रीगंगानगर, भाजपा अटल मण्डल ने जनसम्पर्क अभियान के तहत निकाली विशाल रैली

भाजपा अटल मण्डल ने जनसम्पर्क अभियान के तहत निकाली विशाल रैली , जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल का हुआ भव्य स्वागत



श्रीगंगानगर, 28 मार्च 2024: भाजपा अटल मण्डल, श्रीगंगानगर द्वारा बृहस्पतिवार सायं श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के तहत मण्डल अध्यक्ष मनीष प्रजापत के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई। मण्डल महामंत्री एडवोकेट विजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि मीरा चौक से ढोल-नगाड़़ों के साथ रैली प्रारम्भ हुई। 
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल, विधायक जयदीप बिहाणी, नगर परिषद सभापति श्रीमती गगनदीप कौर पाण्डे, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट, वरिष्ठ नेता महेश पेड़ीवाल, क्रांति चुघ, मनीष प्रजापत आदि पदाधिकारियों ने खुली जीप में सवार होकर नागरिकों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस रैली में बड़ी संख्या में दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया वाहनों के साथ-साथ ट्रैक्टर भी शामिल थे, जो सबके आकर्षण का केन्द्र रहे। शिव मंदिर में भाजपा प्रत्याशी ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विशाल रैली सौ फीट रोड, भृगु चौक होते हुए एसएसबी मुख्य गेट के समीप पहुंचकर सम्पन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए, श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयीश्री दिलाकर लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास दिलाया। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘अबकी बार 400 पार’ आदि जोशीले नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। रास्ते में एक दिव्यांग को देखकर श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल ने गाड़़ी रूकवाकर उसे फूलमाला पहनाई, जिस पर सभी भाव-विभोर हो गए।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री रमजान अली चोपदार, कार्यालय मंत्री शिव प्रकाश तेहरपुरिया, जिला कोषाध्यक्ष हनुमान गोयल, भाजपा नेता अशोक चांडक, सुषमा बत्तरा, मण्डल महामंत्री विजेन्द्र अग्रवाल एडवोकेट, पार्षद कृष्ण गुल्लु, पार्षद प्रेम घोड़ेला, पार्षद अमित यादव, पार्षद अमित चलाना, अनुज शर्मा, अजय जुनेजा, अजय काठपाल, धीरज अग्रवाल, स्वाति देवर्थ, अंशुल पारीक, भगवान सहाय महेन्द्रा, अमरजीत सिंह, महेश सारस्वत, लखवीर लखा, राहुल शर्मा, अजीत, निम्मीवाल, ओमजी, मोनित साहू, सुनील, रजत स्वामी महेन्द्र चांवरिया, गुलशन बंसल, मनोज कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति, भाजपा अटल मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

                                                                       NGO                                                                       

हिंदुस्तान टाइम्, गंगानगर टाइम्, समाचार ने मिलकर यह एनजीओ शुरू किया है, आप सभी इस मुहिम से जुड़ें। / यह महत्वपूर्ण है कि हमारी मदद किसी की आत्मा को ठेस पहुँचाए बिना रहे। हम सोशल मीडिया पर किसी गरीब व्यक्ति को अपनी मदद दिखाने के लिए बाध्य महसूस नहीं करते हैं। अगर आप बिना किसी की गरीबी और मजबूरी का मजाक बनाए उसकी मदद करना चाहते है तो जुड़े


क्या किसी गरीब की मदद करते हुए उसकी  फोटो सोशल मीडिया पर लगाना और उसका मजाक बनाना ही समाज सेवा है तो दोस्तों ऐसा काम हम नहीं करते / और अगर आप भी दिखावा किये बिना किसी की मदद करना चाहते है तो जुड़े हमारे साथ


। अब आपकी बारी है हमसे जुड़ने की, आज हमारे चैनल ने एक अपील की है आप सुब , ‘’ हमारा पर्यास फाउंडेशन NGO ‘ , से जुड़े आज और मेरे साथ इस मुहीम को आगे बढ़ाये।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ