TOP NEWS

RAJASTHAN NEWS :केंद्र पर जमकर बरसे सचिन पायलट, बोले- झूठा प्रचार किया है, जुमले दिए हैं

राजस्थान के बांसवाड़ा में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि इस देश में 10 साल तक जो सरकार रही है, उसने लोगों का शोषण किया है.




गुरुवार को पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने लोगों को शोषण किया है। बांसवाड़ा में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कह कि इस देश में 10 साल से जो सरकार सत्ता में है उसने लोगों का शोषण किया है, झूठा प्रचार किया है, जुमले दिए हैं। उसके विपरीत हम लोग जो कहते हैं, उसे हम करके दिखाएंगे।



पायलट ने कहा, जिस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने यात्रा निकाली है, उसको पूरा करने में हम सबको मिलकर राहुल जी का साथ देना है। आने वाले समय में हम सभी चुनौतियां का मिलकर सामना करेंगे राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने जनसभा में कहा, गरीब के लिए अगर किसी के दिल में प्यार है तो वह कांग्रेस है और अमीर के लिए किसी के दिल में प्यार है तो वह भाजपा है। कांग्रेस आपका कर्ज माफ करती है, भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है।




संविधान खतरे में है आज : टीकाराम

टीकाराम जूली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,आज हमारे देश का आम अवाम, गरीब जिस संविधान की वजह से जिंदा है, जिस संविधान ने हमें ताकत दी है, बाबा साहब भीमराम अंबेडकर का जो संविधान अमीर और गरीब को बराबर रखता है, आज वह संविधान खतरे में है। उस संविधान को बचाने की जिम्मेदारी आप सभी लोगों की है।





कांग्रेस आदिवासियों के डीएनए में , डोटासरा 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ''कांग्रेस आदिवासियों के डीएनए में है. कांग्रेस कण-कण में है. हर व्यक्ति में कांग्रेस है और कांग्रेस को मजबूत करने में आदिवासी हमेशा आगे रहे हैं.'' भारत जोड़ो न्याय यात्रा'' शुरू सुबह राजस्थान में। शाम को जब गुजरात में प्रवेश किया तो राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया। गुजरात में प्रवेश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ