TOP NEWS

Sri Ganganagar News : ग्राम पंचायत महियांवाली में शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन - राजस्थान ग्राम आजीविका एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुईं शामिल

ग्राम पंचायत महियांवाली में शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन - राजस्थान ग्राम आजीविका एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुईं शामिल





श्रीगंगानगर : ग्राम पंचायत महियांवाली में राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायत में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान ग्राम आजीविका की बहनें तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत महियांवाली के बूथ संख्या 187 के बूथ अध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री जगदीश राय कासनियां नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की उत्साहजनक भागीदारी रही। 



सभी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल से शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी पर देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति अधिनियम लोकसभा में पास होने पर नारी शक्ति के सामर्थ्य, सम्मान, आरक्षण की गारंटी का जिक्र करते हुए अपने भाषण में कहा कि केन्द्र सरकार ने नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 


केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से नारी शक्ति को भरपूर लाभ मिला है। राजनीतिक क्षेत्र में भी नारी शक्ति को विधानसभा तथा लोकसभा में भी आरक्षण द्वारा बराबरी का दर्जा दिया गया है। जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना सहित खेलों में भी नारी शक्ति को सम्मान दिया गया है। शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्पूर्ण भाषण नारी शक्ति पर केन्द्रित रहा।


यहे भी पढ़े......भाजपा किसान मोर्चा के लोकसभा प्रभारी मुरलीधर सैनी 7 मार्च को श्रीगंगानगर में


मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने कहा कि नारी शक्ति का स्वावलम्बन व आत्मनिर्भर का सपना पूरा हो रहा है। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने नमो एप भी डाउनलोड किया।

बूथ अध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री जगदीश राय कासनियां ने आजीविका बहनों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों का स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर सरपंच राकेश बेनीवाल, सुभाष पैंसिया, हंसराज भादू वार्ड पंच, पूर्व उप सरपंच सुरेन्द्र कासनियां, ग्राम विकास अधिकारी, विनोद कुमार लिपिक, ग्राम पंचायत सुरक्षा गार्ड मनीराम सहित बड़ी संख्या में आजीविका की बहनें, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ