TOP NEWS

Sri Ganganagar : महाशिवराित्र पर भोले के भजनों की धूम- सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में शिवरात्रि पर हुआ जागरण

महाशिवराित्र पर भोले व होली के भजनों की धूम- सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर पूरी रात हुआ जागरण एवं चारों पहर विशेष रुद्राभिषेक



यह पढ़ें……श्री दुर्गा मन्दिर में महाशिवरात्रि पर आज भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व पूजन किया जाएगा


श्रीगंगानगर : सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात पूरी रात भजनों की सरिता बही। इस कार्यक्रम में सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल के सदस्यों ने भोले व होली के भजन सुनाए। मंदिर के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि मंडल सदस्य ब्रिजेश तलवार ने गणेश वंदना से शुरूआत की। इसके बाद शिव नाम जाप ओम नमों जय जय शिवशंकर हर हर महादेव भोला.. पर श्रद्धालु झूम उठे। मदनगोपाल अग्रवाल ने खावै मत ना भोलीया खावै मत ना.. प्रेम अग्रवाल ने तूं राजा की राज दुलारी..भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 




यह पढ़ें……श्री दुर्गा मन्दिर में महाशिवरात्रि पर आज भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व पूजन किया जाएगा


सुरेन्द्र सिंगल पुजारी ने भोले के भजनों के साथ- साथ होली के भजन सुनाए। अद्र्धरात्रि के मौके पर प्रसाद वितरण के बाद फिर भजनों का दौर शुरू हुआ और होली के भजनों पर शनिवार ब्रह्ममुहुर्त तक श्रद्धालु झूमते रहे। भजन मंडल सदस्य गोरीश मित्तल, सुमित सिंगल, रजत गजरा, रजत चौधरी, चिराग सहित अन्य सदस्यों ने भी भजन प्रस्तुत किए। इसके साथ- साथ मंदिर में चार बार रुद्राभिषेक हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। मंडल प्रधान सुरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ सदस्य शंकरलाल बजाज व बनवारीलाल मीणा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। पं. कालूराम शास्त्री ने पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया।







एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ