TOP NEWS

Sri Ganganagar News : अपना घर आश्रम का अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया अवलोकन

अपना घर आश्रम का अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया अवलोकन - प्रभुजनों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान



श्रीगंगानगर : अपना घर आश्रम, पठानवाला, श्रीगंगानगर में 13 मार्च, बुधवार को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया पधारे तथा अपना घर आश्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अपना घर आश्रम के जगीरचंद फरमा ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने प्रभुजनों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना।




अध्यक्ष राजेश जैन ने न्यायाधीश गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया को अपना घर आश्रम की कार्यप्रणाली तथा प्रभुजनों के लिए की जा रही उत्तम सेवा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान रोटरी क्लब श्रीगंगानगर मारवाड़ अध्यक्ष डॉ. प्रेम बजाज तथा सचिव स. जगनन्दन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रभुजनों द्वारा अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन-सम्मान किया गया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र गर्ग, अर्जुन वधवा, भागीरथ वर्मा, सुभाष गोयल, पदम शर्मा, राजपाल गोयल एवं प्रभुजन आदि उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ