TOP NEWS

Sri Ganganagar News : श्री दुर्गा मन्दिर में महाशिवरात्रि पर आज भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व पूजन किया जाएगा

Sri Ganganagar News  : श्री दुर्गा मन्दिर में महाशिवरात्रि पर आज भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व पूजन किया जाएगा



श्रीगंगानगर : विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मन्दिर में 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी प्रधान सुशील मल्होत्रा तथा सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर मन्दिर प्रांगण में 8 मार्च, शुक्रवार को प्रात: 11.15 बजे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,



जिसमें यजमानों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात् सायं 8.15 बजे रूद्राभिषेक का सिलसिला पुन: प्रारम्भ होगा। प्रात:काल से लेकर दिनभर श्रद्धालुओं को फलों का प्रसाद वितरित किया जाएगा तथा सायंकाल भगवान शिव को खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण होगा।


श्री दुर्गा मंदिर के कथा व्यास पं. मनोज दुबे तथा पं. ऋषि शर्मा द्वारा विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक पूजन करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री दुर्गा मन्दिर प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, उप प्रधान बिट्टु ठक्कर, सचिव राजेश वाटस, कोषाध्यक्ष संदीप कटारिया, उप सचिव जितेन्द्र शैंकी जसूजा, ऑडिटर प्रदीप गर्ग आदि सेवादार तैयारियों में जुटे हुए हैं। समस्त श्रद्धालु भक्तों से रुद्राभिषेक-पूजन कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।


इस मौके पर श्रीगंगानगर लोकसभा प्रभारी मुरलीधर सैनी ने जल्द किसान समस्याओं से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत करवाकर किसानों को राहत प्रदान करने का विश्वास दिलाया। मंच संचालन जिला महामंत्री जगदीश कासनियां ने किया।  इस बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे। 


इस अवसर पर पृथ्वीराज सोलंकी, नरेंद्र साहू, आरती शर्मा, कालूराम वर्मा, वेदप्रकाश ठंडी, भैरूसिंह राठौड़, जसविंदर सिंह बुट्टर, गुरमेल सिंह, पवन ओझा, ओमप्रकाश यादव, हिम्मत बिश्नोई, श्योपत चौधरी, बलविंदर सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह, विजेंद्रपाल सिंह 3 सीसी सहित बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ