TOP NEWS

Sri Ganganagar News : महिलाओं के योगदान से देश की जीडीपी को आगे बढ़ाना है- गणेशगढ़िया शक्ति वंदन अभियान के तहत नाईवाला में कार्यक्रम

महिलाओं के योगदान से देश की जीडीपी को आगे बढ़ाना है- गणेशगढ़िया शक्ति वंदन अभियान के तहत नाईवाला में कार्यक्रम


श्रीगंगानगर,07 मार्च।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश व्यापी आह्वान पर श्रीगंगानगर जिले की 345 पंचायतों व आठ नगरपालिकाओं में शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह  तहत चक 5-ई छोटी (नाईवाला) के सरकारी विद्यालय में कार्यक्रम हुआ।यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में हुआ,जिसे पूरे भारत में लाईव देखा गया। भाजपा के अटल मंडल के तहत चक 5-ई छोटी में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष  रतन गणेशगढ़िया ने बताया कि  शक्ति वंदन अभियान 9 जनवरी से शुरू हुआ था। इसके तहत पूरे देश में लाखों महिला  स्वयं सहायता समूहों से संवाद कायम किया गया। 


इस अभियान का लक्ष्य  महिलाओं की भागीदारी से देश की जीडीपी में बढाने में योगदान करना है। महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार ने अनेक  योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और  विश्वकर्मा योजनाओं के माध्यम से एक करोड़ लखपति दीदी बनाने और इसे आगामी तीन सालों में तीन करोड़ तक ले जाना है । 


श्री गणेशगढ़िया ने कहा कि देश की जीडीपी बढ़ाने में महिलाओं का 20 प्रतिशत योगदान है। इसे आगे बढ़ाना है और 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करना है। आने वाले लोक सभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में महिलाओं से सहायता मांगी। उन्होंने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई रही अनेक योजनाओं और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।


ग्राम पंचायत 5-ई (छोटी) की उपसरपंच लक्ष्मीदेवी , ग्राम पंचायत चक 4 एमएल से उपसरपंच सीताराम जलंधरा , अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. रामनारायण शर्मा , प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रसून रस्तोगी ,  सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र खुड़िया , आईटी विभाग जिला सहसंयोजक अरविंद स्वामी , आईटी विभाग विधानसभा संयोजक विकेश यादव , ग्राम विकास अधिकारी शंकरलाल एवं अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों को नरेंद्र मोदी एप के बारे में बताया गया व सबने इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। इस एप के माध्यम से सभी को विकसित भारत ब्रांड एंबेसेडर अभियान से भी जोड़ा गया। मंच संचालन अरविंद स्वामी ने किया। प्रिंसिपल प्रसून रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ