TOP NEWS

Sri Ganganagar : Vishwa Hindu Parishad National President Alok Kumar offered prayers at Lord Valmiki Temple.

  • हिन्दू परिषद् राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • वाल्मीकि समाज ने सरोपा पहनाकर एवं भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंट कर किया सम्मानित

 


श्रीगंगानगर: विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा श्रीगंगानगर दौरे के तहत मंगलवार को इन्द्रा चौक स्थित वाल्मीकि धर्मशाला पहुंचकर वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पण कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। 


यह पढ़ें…..पोखरण में एक साथ आएंगी तीनों सेनाएं, स्वदेशी हथियारों के साथ होगा अभ्यास,



इस कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, जिला वाल्मीकि सभा अध्यक्ष विजय वाल्मीकि, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल तथा प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल द्वारा विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार को आसमानी सरोपा पहनाकर तथा भगवान वाल्मीकि महाराज का चित्र भेंटकर अभिनंदन-सम्मान किया गया। इस मौके पर सभी ने भगवान वाल्मीकि के जयघोष से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया।


यह पढ़ें……खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पास से मोबाइल-कैमरा बरामद


इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, जिला वाल्मीकि सभा अध्यक्ष विजय वाल्मीकि, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल, प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल, जिलाध्यक्ष बंटी भाटिया वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष आर्यन भारती, सीताराम सारसर, बनिया राम बोहत, संजीव धारीवाल, सुरेश भाटिया, विजय ढिलौड़, राहुल वाल्मीकि, राजीव धारीवाल, देशवीर गौड़, मनोज कुमार, ऋषि वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि, श्रवण कुमार तेजी, सूरजभान सोलंकी सहित वाल्मीकि समाज तथा विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला तथा कहा कि जल्द ही अयोध्या में भगवान वाल्मीकि मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने वाल्मीकि समाज को सदैव सहयोग का विश्वास दिलाते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा पूर्ण योगदान दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सहित सबका आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ