TOP NEWS

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने ‘अबकी बार 400 पार, मोदी सरकार तीसरी बार’ का संकल्प दोहराया , किसान सम्मेलन में भारी तादाद में उमड़े किसान

किसान सम्मेलन में भारी तादाद में उमड़े किसान ,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने ‘अबकी बार 400 पार, मोदी सरकार तीसरी बार’ का संकल्प दोहराया , प्रियंका बेलान के पक्ष में चल रही है एकतरफा जीत की बयार



श्रीगंगानगर, 5 अप्रैल 2024: भाजपा किसान मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा तथा विशिष्ट अतिथि सांसद निहालचंद, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़़, महेन्द्र सिंह सोढी व सीताराम मौर्य, नगर परिषद सभापति गगनदीप कौर, पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, जिला महामंत्री नरेंद्र साहू व प्रदीप धेरड़, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी दीपक यादव, श्योपत शर्मा, समनदीप सिंह बडि़ंग, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मनभीर सिंह रंधावा, पूर्व जिला महामंत्री सरदुल सिंह कंग, वरिष्ठ नेता महेश पेड़ीवाल आदि मंचासीन थे। 

सर्वप्रथम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को शॉल ओढ़ाकर तथा जिला महामंत्री व कार्यक्रम सह संयोजक जगदीश राय कासनियां ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। किसान मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ का संकल्प दोहराते हुए केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी करने सहित मोदी की गांरटियों को पूरा करके भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की गई है। किसान सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने से किसान वर्ग उत्साहित है। पूरे देश में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल देखने को मिल रहा है। उन्होंने श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड तोड़़ मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

सांसद निहालचंद ने अपने कार्यकाल में रेलवे, सडक़, शिक्षा, चिकित्सा, नहरी पानी की पर्याप्त उपलब्धता सहित सभी क्षेत्रों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गति को इसी प्रकार प्रियंका बेलान द्वारा अनवरत आगे बढ़ाकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। विधायक गुरवीर सिंह बराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, सम्भाग प्रभारी दीपक यादव, जिला महामंत्री नरेन्द्र साहू व प्रदीप धेरड़, समनदीप सिंह बडिंग़ सहित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गत 10 वर्षों में देश ने नई ऊंचाईयों को छुआ है तथा भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। किसानों की आय बढ़ने से किसान सहित प्रत्येक वर्ग खुशहाल हुआ है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने सफल आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री तथा अतिथियों सहित सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान के पक्ष में एकतरफा लहर देखने को मिल रही है तथा किसानों सहित प्रत्येक वर्ग ने प्रियंका बेलान को विजयी बनाने का ठान लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा से किसानों से जमाबंदी पर सरसों, चना, गेहूं की एमएसपी पर खरीद करने तथा सरसों व चना की खरीद सीमा को 40 क्विंटल तक बढ़ाने का आग्रह किया। सफल मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक शरद अग्रवाल ने किया। 

इस अवसर पर जगदीश राय कासनियां, मनीराम स्वामी, गोपाल राम टाक, श्रीचंद चौधरी, सुखजीत सिंह अटवाल, मांगी राज बायड़, वेद प्रकाश ठंडी, श्योपतराम चौधरी, विक्रम सिंह नैण, गुरमेल सिंह, जसविन्द्र बुट्टर, शीशपाल टाक, विनोद सापूनिया, सुशील ताखर, रणजीत साहू, दलीप ताखर, पूर्ण श्योराण, जसविन्द्र सिंह, राधाकृष्ण श्योराण, रणजीत साहू, मनजीत सिंह सहारण, सुखपाल भुल्लर, बलविन्द्र सिंह मग्गो, संदीप भांभू, चन्द्रशेखर गौड़, चरणजीत सिंह, विष्णु तरड़, सुशील अरोड़ा, भूप सिंह गेदर, सुरेन्द्र कासनियां, ओम सहारण, दानाराम लिम्बा, बलराम कासनियां, अमनदीप सिंह बराड़, गुरविन्द्र सिंह, जीत सिंह, ठाकर राम बेनीवाल, विकास कासनियां, चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसान उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ