TOP NEWS

कांग्रेस घोषणा-पत्र वामपंथी सोच व विस्तार का दस्तावेज है : आशुतोष गुप्ता - लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होना निश्चित


श्रीगंगानगर, 6 अप्रैल 2024: भाजपा जिला प्रवक्ता आशुतोष गुप्ता ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को वामपंथी सोच व विस्तार का दस्तावेज बताया है। आशुतोष गुप्ता ने शनिवार को जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने अपने 65 वर्ष के कार्यकाल में देश की जनता के अधिकारों का हनन किया है तथा उन्हें आम सुविधाओं तक से वंचित रखा है। वर्ष 1975 में आपातकाल में देश और संविधान तथा कानून व न्याय की जिस प्रकार धज्जियां उड़ाई गई है


ऐसे समस्त काले कानून देश आज भी भूला नहीं है। जिला प्रवक्ता आशुतोष गुप्ता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जिस प्रकार से 10 हजार से अधिक निर्दोष सिखों की हत्या की गई तथा हत्यारे कांग्रेसी नेताओं को कानून से बचाया गया, क्या ये अन्याय नहीं था? आज 10 वर्षों में सत्ता से दूर रहने वाली कांग्रेस को न्याय याद आ रहा है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को वापिस पटरी पर लाकर विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।




देश अब विकसित देश की श्रेणी की ओर कदम बढ़ा रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है तथा देश का व्यापार भी वर्ष 2014 की तुलना में चार गुना बढ़़ा है। देश में उच्च स्तर पर न सिर्फ निवेश बढ़ा है, बल्कि निवेशकों का भारत में विश्वास भी बढ़ा है। गत 10 वर्षों में भाजपा एक स्थाई शासन व्यवस्था देने में पूर्णतया सफल रही है। आशुतोष गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के दिशाहीन एवं खोखले घोषणा-पत्र पर अब आम जनता को विश्वास नहीं रहा है। जनता ने कांग्रेस को पूर्ण रूप से नकार दिया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होना निश्चित है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

https://hamaraparyasfoundation.blogspot.com/2024/04/ngo.html