TOP NEWS

आर्य समाज द्वारा रामनवमी पर यज्ञ किया गया

श्रीरामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत तथा श्रद्धालुओं को आईसक्रीम वितरित की गई



श्रीगंगानगर : आर्य समाज श्रीगंगानगर द्वारा श्री रामनवमी पर्व पर स्वामी दयानंद मार्ग स्थित आर्य भवन में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा विक्रान्त शास्त्री ने अनी मधुर वाणी से मंत्रोच्चारण करके विधि-विधानपूर्वक यज्ञ करवाया। 
पं. हर्षवर्धन शास्त्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऋषि दयानंद सत्यार्थप्रकाश में श्रीराम को आप्त पुरुष लिखते हैं। श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन निष्पाप एवं निष्कलंकित रहा। इस अवसर पर प्रधान रतन भटनागर, मंत्री रवि वर्मा, द्रोपदी वर्मा, श्रीमती चंचल, राज सक्सेना, अजय चड्ढा, दीपक सेठी, राजेन्द्र चड्ढा, सुधीर शर्मा सहित आर्य समाज सदस्य एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

तत्पश्चात् सायंकाल श्री रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को आईसक्रीम वितरित की गई।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ