TOP NEWS

आर्य समाज स्थापना दिवस पर यज्ञ किया गया - ओम की ध्वजा फहराई गई तथा राष्ट्रीय प्रार्थना की गई


श्रीगंगानगर, 10 अप्रैल 2024: आर्य समाज श्रीगंगानगर एवं स्त्री आर्य समाज आदर्श नगर के संयुक्त तत्वावधान में नव संवत्सर (वैदिक नववर्ष) एवं आर्य समाज स्थापना दिवस पर यज्ञ किया गया। 

यज्ञ के पुरोहित आर्य समाज के शास्त्री विक्रान्त आर्य ने यज्ञ का महत्व बताया। यज्ञ के मुख्य यजमान पार्षद कमल चराया तथा उनकी धर्मपत्नी निशु चराया द्वारा यज्ञ में आहुति डाली गई एवं क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की मंगल कामना की गई। 

तत्पश्चात् स्थापना दिवस पर ओम की ध्वजा फहराई गई तथा राष्ट्रीय प्रार्थना की गई। माता संतोष धुन्ना सहित माताओं-बहनों ने भजनों द्वारा अदभुत समां बांधा। इस मौके आर्य समाज की स्थापना, उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। आर्य समाज प्रधान सोहनलाल सिंगाठिया, मंत्री धर्मेंद्र भाटिया, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, स्त्री आर्य समाज प्रधाना श्रीमती पुष्पा कालड़ा, रवि वर्मा, रतन भटनागर, देवेन्द्र सिंह, रवि चड्ढा, अजय चड्ढा, स्त्री समाज की माताएं, आर्य समाज सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सबको प्रसाद का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ