TOP NEWS

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने नगर पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की - ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष से सारा वातावरण राममय हो गया


श्रीगंगानगर 10 अप्रैल 2024:  भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, श्रीगंगानगर द्वारा बुधवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाले गए नगर पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। 

अध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीगंगानगर नगर के वर्ष प्रतिपदा उत्सव पथ संचलन पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राधेश्याम कोठी रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ध्वज के साथ-साथ संचलन के स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष से वातावरण राममय हो गया। 

इस कार्यक्रम के प्रकल्प प्रभारी विनोद गर्ग द्वारा मुख्य शाखा परिवार की तरफ से उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुवीर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुशील गोयल, लाल चंद बंसल, रवि साहूवाला, विनोद अग्रवाल, रामनिवास वर्मा, विनोद गर्ग सहित भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ