TOP NEWS

भाजपा ओबीसी मोर्चा के विकसित भारत सामाजिक सम्मेलन में उमड़े कार्यकर्ता


श्रीगंगानगर, 10 अप्रैल 2024: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर द्वारा देहात मण्डल, श्रीगंगानगर में विकसित भारत सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री सुशील वर्मा ने बताया कि 3 ई छोटी में हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने की। 

मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश कार्यालय प्रभारी तथा श्रीगंगानगर लोकसभा के प्रभारी भवानी सिंह चारण ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राजस्थान की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने कहा कि ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ लक्ष्य के कारण कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बैलाण मेघवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश कार्यालय प्रभारी तथा श्रीगंगानगर लोकसभा के प्रभारी भवानी सिंह चारण, जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी, जिला महामंत्री सुशील वर्मा, मीडिया प्रभारी सुधीर सहारण, मंडल अध्यक्ष अरविंद स्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप चंदोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ