TOP NEWS

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा श्रवण कुमार विधानसभा सह संयोजक नियुक्त


श्रीगंगानगर, 5 अप्रैल 2024: भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता श्रवण कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीगंगानगर विधानसभा का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव-2024 हेतु भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के विधानसभा संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा की गई है, जिसमें श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के तहत श्रीगंगानगर विधानसभा सह संयोजक का दायित्व श्रवण कुमार को सौंपा गया है।

नवनियुक्त विधानसभा सह संयोजक श्रवण कुमार ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी तथा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल सहित राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि विधानसभा संयोजक व सह संयोजक मिलकर एससी मोर्चा द्वारा निर्धारित विधानसभा सम्मेलन, डॉ. अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम व हर घर सम्पर्क अभियान के तहत सभी अनुसूचित जाति के मतदाताओं से सम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करवाकर श्रीगंगानगर सहित राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा ‘अबकी बार 400 बार, तीसरी बार मोदी सरकार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एससी मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़-चढक़र सक्रिय योगदान दिया जाएगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ