TOP NEWS

लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी : कुलदीप इंदौरा आठों विधानसभा में जनसंपर्क जोरों पर


श्रीगंगानगर, 3 अप्रैल 2024: लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में जीतना जरूरी है। नरेन्द्र मोदी सरकार तानाशाहीपूर्वक लोकतंत्र का दमन कर रही है। ये बात इण्डिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा ने विभिन्न सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही।
कुलदीप इन्दौरा ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, 
महंगाई चरम सीमा पर है।

श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में विधायक, विधायक प्रत्याशी, अग्रिम संगठन और कांग्रेस-माकपा प्रत्याशी जनसम्पर्क अभियान तथा नुक्कड़ सभायें कर रहे हैं। करणपुर में राकेश शर्मा, रायसिंहनगर में राकेश ठोलिया, सूरतगढ़ में परसराम भाटिया, सादुलशहर में जगदीश जांगिड़, हनुमानगढ़ में भूपेन्द्र चौधरी, कृष्ण नेहरा, पीलीबंगा में विनोद गोठवाल तथा श्रीगंगानगर में राजकुमार गौड़ सहित नेता-कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर कुलदीप इंदौरा के लिए प्रचार कर रहे हैं।

इधर श्रीगंगानगर में कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी, पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष किशन शर्मा, कान्हा राम सहारण, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश थाकण बिरमी, गोपीराम गोयल, अनूप बाजवा, सुरेन्द्र स्वामी, गोपी नागपाल आदि कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की।

महिलाओं का जनसम्पर्क :- महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई के नेतृत्व में 3 ई छोटी और अग्रसेन नगर में जनसम्पर्क किया गया तथा जन-जन से कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ