TOP NEWS

श्रीगंगानगर,पुरानी आबादी में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई

पुरानी आबादी में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई
कांग्रेसजनों ने लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को विजयी बनाने का लिया संकल्प



श्रीगंगानगर, 3 अप्रैल 2024: पुरानी आबादी वार्ड नं. 14 स्थित कृष्णा मंदिर प्रांगण में विभिन्न वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों द्वारा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी, उपाध्यक्ष कृष्ण सियाग सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। 
वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस काम में विश्वास करती है। कांग्रेस के लोगों को जब-जब मौका मिला, हर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य करवाए। भाजपा हमेशा झूठ का सहारा लेती है। जबकि कांग्रेस ने सच्चाई और ईमानदारी के साथ देश निर्माण का काम किया है। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार करते हुए ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ