TOP NEWS

श्रीगंगानगर, अमित कुमार खन्ना भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

अमित कुमार खन्ना भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त



श्रीगंगानगर, 1 अप्रैल 2024: भारतीय जनता युवा मोर्चा, श्रीगंगानगर के जिला मंत्री पद पर समर्पित कार्यकर्ता अमित कुमार खन्ना की नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान तथा भाजयुमो जिला प्रभारी नरेन्द्र साहु के दिशा-निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष ईश्वजीत सिंह दानेवालिया द्वारा नवगठित कार्यकारिणी में अमित कुमार खन्ना को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।


उल्लेखनीय है कि अमित कुमार खन्ना लम्बे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं तथा छात्र जीवन से ही संगठन में सक्रिय रहकर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला संयोजक (मीडिया), पूर्व सह जिला संयोजक सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।  

भाजयुमो नवनियुक्त जिला मंत्री अमित कुमार खन्ना ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तथा पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर भाजपा की रीति-नीति एवं केन्द्र व राजस्थान की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार करते हुए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक बहुमत से लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का विश्वास दिलाया है।
संलग्न :- फाईल फोटो एवं नियुक्ति पत्र



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ