TOP NEWS

श्रीगंगानगर,भाजपा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन - बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज : सुशील अरोड़ा


श्रीगंगानगर, 1 अप्रैल 2024: भाजपा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र, श्रीगंगानगर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा की अध्यक्षता में पुरानी आबादी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सह प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, विधानसभा प्रभारी महेश पेड़ीवाल, सभापति श्रीमती गगनदीप कौर पांडे

लोकसभा विस्तारक दिलीप पुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी, युवा नेता धर्मवीर डुडेजा, मीडिया संयोजक श्रीचंद चौधरी, आशुतोष गुप्ता, अनवर अली खान, आईटी संयोजक क्रांति चुघ, श्रवण चावला, नवल किशोर शर्मा, रिंकू सिंह, महेश मेहंदीरता, पार्षद अमित चलाना, विशु मिढ़ा, सेम कालड़ा, पवन माटा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नगर पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने बताया कि इस मौके पर श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान के समर्थन में बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज किया गया, जिसके तहत प्रत्येक बूथ व वार्ड में कार्यकर्ताओं को तीव्र गति से प्रचार करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।





एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
https://www.hindustantimenews.website/2024/04/2024.html