TOP NEWS

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने पार्षद सूर्यवंशी चेष्टा सोबती सरदाना को श्रीगंगानगर महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया


श्रीगंगानगर, 23 अप्रैल 2024: अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा ने श्रीगंगानगर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल की अनुशंसा पर वार्ड नं. 38 की पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी चेष्ठा सोबती सरदाना को उनकी संगठन के प्रति लग्न, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी में श्रीगंगानगर महिला जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष को अपने जिले के अंतर्गत आने वाली सादुलशहर, श्रीगंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर सहित पांचों विधानसभाओं में विधानसभा अनुसार महिला कार्यकारिणियों का गठन जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श करके करना होगा। सूर्यवंशी चेष्टा सोबती सरदाना ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, जिला प्रभारी सूर्यवंशी डॉ. हरीश रहेजा, जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी नरेंद्र भठेजा, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी रजनेश बहल का आभार जताते हुए संगठन एवं समाज हित में सक्रियतापूर्वक कार्य करने का विश्वास दिलाया है।

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के पदमपुर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी राजकुमार बलाना, सूरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी संजय अरोड़ा, सादुलशहर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी पारस बाघला, रायसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी गगन सचदेवा, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी पवन खत्री, संगरिया विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी कुलदीप कटारिया, 

श्रीगंगानगर विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यवंशी सुनील पासी, उपाध्यक्ष सूर्यवंशी राजीव हांडा, महासचिव सूर्यवंशी सिमरजीत सिंह मरवाहा सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त श्रीगंगानगर महिला जिलाध्यक्ष सूर्यवंशी चेष्टा सोबती सरदाना की नियुक्ति को सार्थक निर्णय बताते हुए कहा है कि इससे संगठन एवं समाज का सर्वांगीण उत्थान होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ