TOP NEWS

श्रीगंगानगर, भाजपा नगर मण्डल पश्चिमी क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने किया तूफानी जनसम्पर्क


श्रीगंगानगर, 2 अप्रैल 2024: भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र, श्रीगंगानगर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा के नेतृत्व में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में तूफानी जनसम्पर्क किया।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नं. 2 सहित पुरानी आबादी के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए प्रियंका बेलान को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बंटी मौर्या, शक्ति केंद्र संयोजक जयप्रकाश दुबे, मदन स्वामी, मण्डल कोषाध्यक्ष मुकेश राव, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष साहिल मेघवाल, प्रिंस नायक, नगर मंत्री राकेश शर्मा, भंवर लाल शर्मा, रजनीश तिवाड़ी, मोहित सेन, प्रियांशु शर्मा, अंकित सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ