TOP NEWS

भाजपा एससी मोर्चा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र ने मनाई अम्बेडकर जयंती

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान

श्रीगंगानगर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र, श्रीगंगानगर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के निर्देशानुसार अध्यक्ष मनोज कुमार नायक की अध्यक्षता में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। 

गुरु नगर हाउसिंग बोर्ड में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी एवं भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैलाण मेघवाल के प्रतिनिधि हर्ष बैलाण थे। 


कार्यक्रम में एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव भगवान जोगपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सहाय महेन्द्रा, टैम्पो यूनियन प्रदेशाध्यक्ष ओमी नायक, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजू सैनी, ताराचंद वर्मा, पूर्व पार्षद सतपाल चावला, पूर्व पार्षद प्रेम नायक, नगर मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, एससी मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्र चौहान व श्रवण कुमार मंचासीन थे।  

सर्वप्रथम अतिथियों तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला तथा बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। सफल मंच संचालन बंटी मौर्य, मांगीराज बायड़ व सूरज सोनी ने किया।  मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार नायक ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर संजय कुमार बेदी, विक्रम जीत सिंह, रोहित सारसर, रिंकू सिंह, रोहित कुमार वर्मा, बसंती नायक, राजेश कुमार रेगर, जयप्रकाश दुबे, मुकेश राव, रमेश नायक, मनजीत सिंह चन्नी, हाकम सिडाना, प्रमोद खत्री, अजय राव, साहिल मेघवाल, रविन्द्र चुघ, रामावतार, नरेन्द्र, बलदेव, प्रिंस नायक, रेशमा, मैना, विजेन्द्र वर्मा, काला सोनी, सुरेश कुमार, गौरा सिंह, सतनाम सिंह, गुरजंट सिंह, किशन नायक, गुरप्रीत सिंह, मोनू सिंह, संत सिंह सहित भारी तादाद में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ