TOP NEWS

श्री राम नवमी महोत्सव भव्य शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया जाएगा जोरदार स्वागत

 


श्रीगंगानगर : श्री राम नवमी महोत्सव भव्य शोभा यात्रा को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी मोहित सेतिया ने बताया कि 17 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2 बजे सेठ गोपीराम गोयल की बगीची से प्रारम्भ श्री राम नवमी महोत्सव भव्य शोभा यात्रा का उनके निवास स्थान 205-जी ब्लॉक पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए वे उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं।  

मोहित सेतिया ने समस्त शहरवासियों से 17 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2 बजे सेठ गोपीराम गोयल की बगीची से प्रारम्भ श्री राम नवमी महोत्सव भव्य शोभा यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ