TOP NEWS

कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के पक्ष में आज शाम पुरानी आबादी में जनसंपर्क


श्रीगंगानगर,07 अप्रैल। कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप इंदौरा के पक्ष में कल सोमवार शाम को पुरानी आबादी के विभिन्न इलाकों में डोर टू डोर  जनसंपर्क किया जाएगा। 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला सोमवार शाम 5 बजे पुरानी आबादी में टावर के पास लेबर कोर्ट,ताराचंद वाटिका,सब्जी मंडी और धींगडा पार्क क्षेत्र में जनसंपर्क करेगा। 

लोगों को कांग्रेस की नीतियों और रीतियों के बारे में बताएंगे। कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए न्याय पत्र के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने इस जनसंपर्क अभियान में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ