TOP NEWS

आम आदमी पार्टी ने दिया कुलदीप इंदौरा को समर्थन

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसम्पर्क अभियान में जुटे



श्रीगंगानगर: इण्डिया गठबंधन में शामिल मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी एवं महिला विंग पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कुलदीप इंदौरा के कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रहित एवं देशवासियों के हित में लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भाजपा को शिकस्त देने के अपने राष्ट्रीय एजेंडे को दोहराया।
महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष वीना चौहान ने कहा कि आज देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में है, जिसे बचाना प्रत्येक भारतीय का एक धर्म है। भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर लोकतंत्र की आवाज को दबाने के भाजपा के इरादे कतई कामयाब नहीं होंगे।    

कुलदीप इंदौरा के मुख्य चुनाव कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियें ने इस अवसर पर समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कृष्ण सहारण, कुलविन्द्र सिंह प्रभारी लीगल विंग, जसमीत सिंह कश्यप, जिला महिला सचिव कमला वर्मा, प्रचार प्रभारी निर्मला देवी, सोशल मीडिया सचिव मान सिंह, कंग, जसमीत संधू सहित अनेक पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए एकजुट होकर जनसम्पर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया।

इस मौके पर कांग्रेस संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी, अनूप बाजवा, रामू भुजियावाला, रूपराम सहारण, कानाराम सहारण, इन्दौरा परिवार के हिमांश इंदौरा, युगान्त इंदौरा, गोपीराम गोयल, शेर सिंह सरां ने चुनाव संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए सभी का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।  

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यालय प्रभारी रमेश गीदड़़ ने कहा कि आज हमारा हौंसला और भी बुलंद हुआ है तथा कुलदीप इंदौरा के समर्थक एवं शुभचिंतक जी-जान से प्रचार अभियान में जुटे हुए है, जिसका परिणाम अवश्य ही सकारात्मक रहेगा और हम भारी मतों के साथ जीत दर्ज कराते हुए कुलदीप इंदौरा को संसद में भेजेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ