TOP NEWS

राष्ट्रीय भगवा सेना की सुमेस्ता चौधरी प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नियुक्त




श्रीगंगानगर : राष्ट्रीय भगवा सेना की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुमेस्ता चौधरी को प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दवेसर की अनुशंषा पर भगवा सेना महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पार्वती शर्मा ने राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की सहमति से सुमेस्ता चौधरी को प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। 

उल्लेखनीय है कि सुमेस्ता चौधरी गत अनेक वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर समाज सेवा के कार्यों में उत्साहपूर्वक सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं। उनकी सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था व भावना को देखते हुए उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित समाज में उत्साह का वातावरण है। 


नवनियुक्त प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सुमेस्ता चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दवेसर, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा तथा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पार्वती शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर राष्ट्रहित एवं संगठन हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया है।







 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ