TOP NEWS

भाजपा (OBC)ओबीसी मोर्चा द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई


श्रीगंगानगर : भाजपा ओबीसी मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री सुशील वर्मा ने बताया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र पुरानी आबादी में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र डामा ने की।सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी व सामाजिक सम्मेलन के जिला प्रभारी भवानी सिंह चारण ने महान समाज सुधारक व नारी शक्ति की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाले ओबीसी जाति से आने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजू सैनी ने अपने सम्बोधन में ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार तथा राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया तथा 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान का आह्वान किया। नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने मंच संचालन किया। सफल आयोजन के लिए जिला महामंत्री सुशील वर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, भूपेन्द्र डामा, कपिल सिन्धी, मीडिया प्रभारी सुधीर सहारण, श्रवण चावला, जेपी गौरी, नवीन मदान, प्रेम छापोला, घनश्याम छींपा, कृष्ण रामगढिय़ा, अर्जुन सिंह, सुखपाल सिंह, नरेश गर्ग, शैलेन्द्र डामा सहित बड़ी संख्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ