TOP NEWS

Rotaract Club : रोट्रेक्ट क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी नवगठित - आगामी कार्यकाल के लिए पंकज मंगल अध्यक्ष बने

रोट्रेक्ट क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी नवगठित
आगामी कार्यकाल के लिए पंकज मंगल अध्यक्ष बने


श्रीगंगानगर, 8 अप्रैल 2024: रोट्रेक्ट क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट की मासिक मीटिंग में सर्वसम्मति से सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 

AD SPACE 

ब्लॉक एरिया स्थित एक होटल में हुई इस मीटिंग में रोट्रेक्ट क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट के सदस्यों द्वारा अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए सर्वसम्मति से पंकज मंगल जी को आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया। 
AD SPACE 

इस पर नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज मंगल ने समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। गौरतलब है कि रोट्रेक्ट क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट द्वारा सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लिया जा रहा है तथा अनेक गण्यमान्य व प्रतिष्ठित व्यक्ति संस्था से जुड़े हुए हैं। 

AD SPACE 

इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष अभिषेक बंसल, कोषाध्यक्ष ऋषभ सर्राफ, डायरेक्टर रामदेव मित्तल सहित रोट्रेक्ट क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

AD SPACE 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ