TOP NEWS

अन्तर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जैन कन्या महाविद्यालय ने लगातार 11वीं बार खिताब जीता - छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन से श्रीगंगानगर जिले का नाम किया रोशन


श्रीगंगानगर, 9 अक्टूबर 2024: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीआत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय ने अपना परचम फहराया है। महाविद्यालय निदेशक डॉ. संजय अरोड़ा ने बताया कि गुरुकुल महाविद्यालय, सूरतगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्रीआत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाईनल मैच में फ्रेंकलीन महाविद्यालय, थालडक़ा की टीम को हराकर फाईनल में स्थान बनाया तथा फाईनल मैच में भी उत्कृष्ट खेल के सिलसिले को बरकरार रखते हुए श्रीआत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती महाविद्यालय, बींझबायला की टीम को पराजित कर लगातार 11वीं बार खिताब जीतकर श्रीगंगानगर जिले का नाम रोशन किया। 

प्राचार्य डॉ. पंकजलता ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निरन्तर शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। 


AD


BUY LINK...https://amzn.to/3Yg6Zcv

                                                                                                                   AD                                                                                                                                       

उत्कृष्ट प्रदर्शन का यह सिलसिला छात्राओं ने इसी प्रकार बरकरार रखते हुए खेल प्रभारी व्याख्याता भवानी सिंह के कुशल निर्देशन में 11वीं बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर अपने शानदार खेल का डंका बजाया है। समापन समारोह में विजेता छात्रा खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

छात्रा खिलाडिय़ों व कोच की इस बेहतरीन उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अमरचंद बोरड़, सचिव नरेश जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महाविद्यालय निदेशक डॉ. संजय अरोड़ा, प्राचार्य डॉ. पंकज लता सहित प्रबंध समिति पदाधिकारियों, सदस्यों सहित समस्त संकाय सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए, भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत एवं अनुशासन के साथ श्रीगंगानगर का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया है।



  ONLY
899

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ